Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रस्ट द्वारा मनोरोगियों का पारिवारिक पुनर्वास सेवा का अनुपम उदाहरण – पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Chavan

रिपोर्टर. इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595

दिनांक : 06-03-2026

Advertisement Box

आज दिनांक 06-03-2026 को आशा ग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित निराश्रित मनोरोगियों के आशा आश्रय गृह से तीन मनोरोगियों का पारिवारिक पुनर्वास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ला ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि किसी भी सेवा कार्य की शुरुआत प्रारंभिक तौर पर एकल प्रयास के कारण थोड़ी कठिन होती है, किंतु जैसे-जैसे सेवा कार्य परिणाम दिखाते हैं, अन्य सेवाभावी लोग भी जुड़कर संबल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के सेवा कार्यों में सहभागी होना पुलिस विभाग के लिए भी सौभाग्य की बात है तथा जनहित के सेवा पुनर्वास कार्यों में पुलिस विभाग सदैव सहयोगी रहेगा।

 

इस अवसर पर जिन तीन मनोरोगियों का पारिवारिक पुनर्वास किया गया, वे हैं :-

1. ग्राम उगत, जिला नवसारी, गुजरात का गुणवंत

2. किशनवाडी, बड़ौदा, गुजरात का विजय

3. बड़वानी जिले के दवाना के कालू सिंह

ये तीनों वर्षों से अपने परिवारों से बिछड़े हुए थे और निराश्रित जीवन जी रहे थे। इन्हें टीम आशा आश्रय गृह द्वारा रेस्क्यू कर आशाग्राम लाया गया, जहाँ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल पाटीदार के मार्गदर्शन में समुचित उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। प्रारंभिक जांच एवं परामर्श से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर इनका पता लगाकर आज उनके परिवारों के सुपुर्द किया गया।

*इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा, थाना प्रभारी बड़वानी श्री बलजीत सिंह बिसेन, रोटरी गवर्नर श्री सुशील मल्होत्रा, आशाग्राम ट्रस्ट के जनसंपर्क अधिकारी सचिन दुबे, सचिव डॉ. चक्रेश पहाड़िया, कोषाध्यक्ष डॉ. मदन सिंह सोलंकी, डॉ. के. पी. सिंह, डॉ. भूपेंद्र भार्गव, रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री अशोक दोषी, डॉ. सुहास यादव, श्री के. एस. मकवाना, समाजसेवी श्री अजीत जैन, रोटरी सचिव श्री ललित जैन तथा आशाग्राम ट्रस्ट के सेवाभावी कर्मचारी श्री समाधान पाटील और श्रीमती साधना भावसार उपस्थित थे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp