Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

न्यू जीनियस कॉन्वेंट स्कूल धवली की बालिकाओं ने कबड्डी में दिखाई शानदार प्रतिभा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Chavan

न्यू जीनियस कॉन्वेंट स्कूल धवली की बालिकाओं ने कबड्डी में दिखाई शानदार प्रतिभा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

बड़वानी, मध्यप्रदेश |

Advertisement Box

दिनांक 18 एप्रिल 2026

माननीय बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्रीमान पद्मविलोचन शुक्ल जी, के मार्गदर्शन में,

जिला पुलिस बल बड़वानी द्वारा आयोजित पुलिस खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत प्रथम पुलिस प्रीमियर लीग (PPL) में आयोजित जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में तहसील वरला के न्यू जीनियस कॉन्वेंट स्कूल, धवली की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें कड़े मुकाबलों के बाद 4 टीमें सेमीफाइनल तक पहुंची हैं। इन चयनित टीमों में न्यू जीनियस कॉन्वेंट स्कूल की टीम भी शामिल है, जिसने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीमवर्क का परिचय दिया।

स्कूल की छात्राओं के इस प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अब सभी की नजरें 20 अप्रैल 2026 को बड़वानी में होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां यह टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

विद्यालय के प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, और इससे अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमान रोहित चव्हाण सर, साहिल चव्हाण सर इन्होंने सभी छात्राओं को, टीम लीडर और कोच को बधाई दी.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp