
बुरहानपुर जिले के गारबर्डी गांव की घटना
गारबर्डी गांव में कई वर्षों से विश्वासी भाई-बहन प्रभु यीशु की आराधना और प्रार्थना संगति कर रहे हैं।
लेकिन 14 सितम्बर 2025 को कुछ मसीही विरोधी लोग उनकी प्रार्थना सभा में घुस आए। थोड़ी देर बैठने के बाद जाते समय उन्होंने धमकी दी—
“यह प्रार्थना करना बंद करो, नहीं तो अगले रविवार आकर तुम्हें मारेंगे-पीटेंगे।”
जैसा उन्होंने कहा था, 21 सितम्बर 2025 को ही दूसरी जगह का एक सरपंच कुछ गुंडों को लेकर आया। उनके चेहरों पर रूमाल बंधे हुए थे। उन्होंने सभा में व्यत्यय डाला, गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी।
लेकिन उस समय विश्वासी भाई-बहनों ने घबराने के बजाय साहस दिखाया। उन्होंने विरोधियों से बहस की और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रव करने वालों को वहां से खदेड़ दिया।
यह समाचार पूरे क्षेत्र में फैल गया और अगले ही दिन बहुत से सेवक और विश्वासी बुरहानपुर के एसपी और कलेक्टर ऑफिस में पहुँच गए। इस एकजुटता ने उत्पीड़न झेलने वाले भाइयों-बहनों को नई हिम्मत और आत्मविश्वास दिया। और विरोधियों के खिलाफ सभी जगह शिकायत दर्ज की।

सच्चाई यही है कि यदि सभी विश्वासी भाई-बहन इसी प्रकार एकजुट होकर खड़े होंगे, तो हमारा हौसला और बढ़ेगा, और विरोध करने वाले कभी सफल नहीं हो पाएंगे।


बुरहानपुर जिले के गारबर्डी गांव की घटना">








